Balaghat News Today | 9 नवंबर 2025 | रिपोर्ट: महेन्द्र धुर्वे
शनिवार सुबह बालाघाट शहर के सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्कूली बच्चों से भरा एक तेज रफ्तार ऑटो अचानक पलट गया। हादसे में करीब 11 बच्चे घायल हो गए, जिनमें से तीन बच्चों को टांके लगे जबकि बाकी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
सूचना मिलते ही अंबेडकर चौक पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस को सूचित किया। सभी बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सीएसपी वैशाली सिंह ने मौके पर पहुंचकर बच्चों की हालत का जायजा लिया। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
🚨 चालक हिरासत में, ऑटो जब्त
पुलिस ने ग्राम नेतरा निवासी 50 वर्षीय ऑटो चालक रमेश पिता शंकर नगपुर को हिरासत में लेकर ऑटो जब्त कर लिया है। इस मामले में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
🎒 सभी बच्चे सांदीपनि स्कूल के छात्र
घायल बच्चे सांदीपनि सीएम राइस स्कूल में पढ़ते हैं और सरेखा व कोसमी गांव के निवासी हैं। पुलिस जांच में प्रारंभिक कारण ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। बताया गया कि ऑटो चालक ने बच्चों को क्षमता से अधिक संख्या में ठूंस-ठूंसकर बैठाया था।
👧 घायल बच्चों के नाम
मन्नत पिता अमन टांडेकर, गीतेश पिता सूरज लिल्हारे, आकांक्षा पिता नरेश कावरे, महक पिता मुकेश यादव, गीतांश पिता रामचरण लिल्हारे, सार्थक पिता राकेश खोब्रागडे, अनन्या पिता अरविंद भौतेकर, चारु पिता चैतराम पंचेश्वर, आदर्श पिता चैतराम पंचेश्वर, प्राची मरठे, अलीशा पिता प्रकाश बिसेन सहित अन्य बच्चे घायल हुए हैं। सभी की उम्र 4 से 6 वर्ष के बीच है।
🗣️ सीएसपी वैशाली सिंह का बयान
“ऑटो में बच्चों की संख्या निर्धारित सीमा से अधिक थी। पुलिस ने तत्काल उपचार की व्यवस्था की। अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को ऐसे वाहनों में न भेजें जो नियम विरुद्ध सवारियां ले जाते हैं। चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।”
#BalaghatNews #SchoolAccident #SandeepaniSchool #AutoAccident #MadhyaPradeshNews #NewsToday #MahendraDhurwey #बालाघाटसमाचार #मध्यप्रदेशखबरें

एक टिप्पणी भेजें