Top News

01 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ मनेरी में पूजा-अर्चना कर खरीदी की शुरुआत

 


01 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ

जिले में 185 केंद्र; पहले दिन 36 किसानों से 1175 क्विंटल धान की खरीदी

संपादक – महेन्द्र धुर्वे, News Today

बालाघाट। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और उन्हें बिचौलियों के शोषण से बचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यापक व्यवस्था की है। इसी क्रम में बालाघाट जिले में कलेक्टर मृणाल मीणा द्वारा 185 धान खरीदी केंद्रों का निर्धारण किया गया है। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुका है, जो 20 जनवरी 2026 तक चलेगा।
इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।


पहले दिन 12 केंद्रों पर 1175 क्विंटल धान की खरीदी



खरीदी के पहले दिन जिले के 12 केंद्रों पर कुल 36 किसानों से 1175 क्विंटल धान की खरीदी की गई। जिन केंद्रों पर खरीदी हुई उनमें शामिल हैं —
खारा, खमरियॉ, बड़गांव, डोकरबंदी, पलाकामथी, बिरनपुर, कनकी, बल्‍हारपुर, गारापुरी और सावंगी।

जिले में धान खरीदी के लिए 1,30,037 किसानों ने 1,76,916 हेक्टेयर क्षेत्रफल की फसल का पंजीयन कराया है।


सभी केंद्रों पर पूरी तैयारियाँ




खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो इसके लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई हैं, जिनमें शामिल हैं—

  • बारदाने की उपलब्धता

  • तौल-सामग्री

  • पीने के पानी की व्यवस्था

  • छाया एवं बैठने की सुविधा

किसानों से आग्रह किया गया है कि वे धान को अच्छी तरह साफ व सुखाकर ही केंद्रों पर बेचने के लिए लाएँ। एफएक्यू गुणवत्ता के अनुरूप धान ही खरीदा जाएगा।


मनेरी में पूजा-अर्चना कर खरीदी की शुरुआत

01 दिसंबर को मनेरी केंद्र पर सरपंच श्रीमती मनीषा सुभाष सहारे ने किसानों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया।

Post a Comment

और नया पुराने