Top News

औल्याकंन्हार में कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

लालबर्रा

सरपंच श्रीमती प्रेमलता बिसेन के नेतृत्व में धार्मिक आयोजन,जय कन्हैया लाल की...के जयघोष के साथ विसर्जित हुए नंदलाल



 नगर मुख्यालय से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम औल्याकंन्हार में 4 सितंबर दिन शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पूरे श्रद्धा,भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया।ग्राम सरपंच व ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग सेआयोजित इस धार्मिक पर्व के दौरान ग्राम में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।ग्राम की सरपंच श्रीमती प्रेमलता बिसेन के नेतृत्व एवं पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

  ग्राम के गांधी चौक स्थित कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की गई।देर रात्रि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।जन्मोत्सव के दौरान ग्राम की शारदा महिला मंडल द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित धार्मिक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।वहीं गांव के विभिन्न घरों में भी श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाएं विराजित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।इस दौरान भजन मंडली का भी आयोजन हुआ, जिसमें देर रात तक धार्मिक गीतों की गूंज सुनाई देती रही।

एक साथ विसर्जित किए गए नंद के लाल

कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन 5 सितंबर 2026दिन शनिवार को ग्राम में विराजित भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन किया गया।विसर्जन के पूर्व गांव की सभी कृष्ण प्रतिमाओं को ग्राम के चौक पर एकत्रित किया गया।इसके बाद महिलाएं, बच्चे,युवा एवं ग्राम के अन्य लोग सामूहिक रूप से प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन घाट के लिए रवाना हुए।

इस दौरान युवाओं एवं बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं द्वारा “जय कन्हैया लाल की,हाथी घोड़ा पालकी” सहित भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए गए। जयघोष से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। विसर्जन घाट पहुंचने के बाद भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

दही हांडी प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया उत्साह, बारिशऔर पटाखों के बीच फोड़ी हांडी

वहीं ग्राम औल्याकंन्हार में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दही हांडी प्रतियोगिता का भी भव्य आयोजन किया गया।यह आयोजन का दूसरा वर्ष रहा,जिसमें यादव समाज का विशेष योगदान रहा।शाम 5 बजे सेआयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मंचीय कार्यक्रम के साथ हुई।

    कार्यक्रम में ग्राम पंचायत औल्याकंन्हार की सरपंच श्रीमती प्रेमलता बिसेन, संदीप गुनेश्वर जी(वार्ड क्रमांक 05पंच),कोमल बोपचे,श्रीमती डिलेश्वरी बोपचे,श्रीमती रविता पांडे तथाओ.पी.बिसेन सरपंच प्रतिनिधि व(चैयरमेन एपीसी), शैलेन्द्र यादव(प्रशिक्षक एपीसी),प्रमोद चौहान जी,दीपक यादव(अध्यक्ष ग्राम यादव समाज)नीलकंठ नागेश्वर,परमानंद नागेश्वर,झामसिंह राणा,सालिकराम कटरे, भोजराज कटरे,छन्नूलाल कटरे(पूर्व बीडीसी), नंदकिशोर बिसेन(पंचायत सचिव),रामबाबू मेश्राम, नारायण कटरे,हरिलाल मराठा,सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही।

   कार्यक्रम के प्रारंभ में ग्राम सरपंच श्रीमती प्रेमलता बिसेन एवं उपस्थित अतिथियों का श्रीफल देकर स्वागत किया गया।इसके पश्चात दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता में ग्राम के ही युवाओं की 11-11 सदस्यों वाली दो टीमों ने हिस्सा लिया।ग्राम सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों टीमों के बीच टॉस कराया गया। इस दौरान नायक के रूप में ग्राम के शिवप्रसाद राणा जी उपस्थित रहे।

 टॉस जीतने वाली पहली टीम ने दही हांडी प्रतियोगिता में विजयश्री हासिल की। प्रतियोगिता के दौरान टीम का ध्यान भटकाने के लिए बारिश भी करवाई गई तथा पटाखे भी फोड़े गए,लेकिन युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। युवाओं ने शानदार प्रयास करते हुए दही हांडी फोड़ने में सफलता हासिल की।विजेता टीम को ग्राम सरपंच श्रीमती प्रेमलता बिसेन व वरिष्ठ सदस्यों द्वारा राशि देकर पुरस्कृत किया गया।सरपंच द्वारा युवाओं के उत्साहवर्धन के साथ आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों की सराहना की गई।

यादव समाज ने ग्रामीणों के लिए कराया महाप्रसादी का आयोजन

  दही हांडी प्रतियोगिता के बाद यादव समाज की ओर से ग्रामीणों के लिए विशेष महाप्रसादी का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसादी ग्रहण की।वहीं सरपंच प्रतिनिधि ओ.पी.बिसेन ने दोनों टीमों के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों के समक्ष अपने विचार रखे।इस अवसर पर सरपंच श्रीमती प्रेमलता बिसेन द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया गया।आयोजन में पंचायत प्रतिनिधियों,यादव समाज,युवाओं,महिलाओं एवं बच्चों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया।

ग्राम के युवाओं,महिलाओं एवं बच्चों का रहा विशेष योगदान*

 दही हांडी प्रतियोगिता को सफल बनाने में ग्राम के युवाओं,महिलाओं एवं बच्चों का विशेष योगदान रहा। जिसमें प्रमुख रूप से सोमदत्त यादव,राजकुमार यादव, प्रदीप यादव,श्याम किशोर यादव,दुर्गेश यादव,जितेन्द्र यादव,अजय यादव,नवीन भाई,जागेश्वर यादव,नितेश यादव,सुरेश यादव,अशीत यादव,धनेश यादव,अभय यादव,रविशंकर यादव,बसंत यादव,अंशु यादव,सुनील यादव,बब्लू यादव,गिरधारी यादव,मनोहर यादव,लक्ष्मण सोनवाने,मुकेश चौहान,धनेन्द्र पटले,मो.सुलेमान खांन,सोहन लाल कटरे,संजय ब्रम्हें,सुशील ब्रम्हें,सुनील बिसेन,महेंद्र चौहान,महेश नागेश्वर,सुरेश नागेश्वर,जीतू पटेल,नागेन्द्र चौधरी,चिंतामन नागेश्वर,

भुवनेश्वर कटरे,सुरेश बोपचे,उमा नागेश्वर,धनेन्द्र ब्रम्हें,प्रभू गुनेश्वर,सुनील अजीत,श्रीमती मुन्नी बाई यादव,श्रीमती शशी यादव,श्रीमती संतोषी यादव, श्रीमती सुकबती यादव, श्रीमती भुमेश्वरी यादव, श्रीमती आशा यादव,श्रीमती श्यामलता यादव,श्रीमती प्रेमबती यादव,श्रीमती मुन्नी बाई यादव,श्रीमती सुकवंता यादव,श्रीमती फुलवंता यादव, श्रीमती उषा यादव,निकीता यादव,दिपा यादव,संजना यादव,नंदनी यादव,पूजा यादव,सोनू यादव,कु.फ्रेया धानेश्वर,कु.मेहुल धानेश्वर, भवानी ब्रम्हें,एकता नागेश्वर सहित अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति एवं सहभागिता रही।

ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग, ग्राम पंचायत के समन्वय एवं सरपंच श्रीमती प्रेमलता बिसेन के नेतृत्व में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व एवं दही हांडी प्रतियोगिता पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। आयोजन के दौरान ग्राम में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। आयोजन ने ग्रामीणों में आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता एवं धार्मिक सौहार्द की भावना को और मजबूत किया।

Post a Comment

और नया पुराने