Top News

12 लाख 93 हजार 548 मतदाताओं के गणना पत्रकों का डिजिटलाइजेशन पूरा

 



12 लाख 93 हजार 548 मतदाताओं के गणना पत्रकों का डिजिटलाइजेशन पूरा

जिले में 94.40 प्रतिशत कार्य संपन्न

संपादक – महेन्द्र धुर्वे, News Today

बालाघाट। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के अंतर्गत बालाघाट जिले में डिजिटलाइजेशन कार्य तेज गति से जारी है। 01 दिसंबर 2025 की शाम तक जिले के कुल 13 लाख 70 हजार 312 मतदाताओं में से 12 लाख 93 हजार 548 मतदाताओं के गणना पत्रकों का डिजिटलाइजेशन पूरा कर लिया गया है। इस प्रकार जिले में 94.40 प्रतिशत कार्य संपन्न हो चुका है।

कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देशन में बीएलओ की टीमें शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभियान मोड में कार्य कर रही हैं। जिले के 1675 मतदान केन्द्रों पर तैनात बीएलओ के कार्य की निरंतर समीक्षा की जा रही है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी जी.एस. धुर्वे, सभी एसडीएम और तहसीलदार क्षेत्रीय स्तर पर गांव-गांव जाकर एसआईआर कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे कार्य में पारदर्शिता और गति बनी रहे।


विधानसभा वार डिजिटलाइजेशन की स्थिति

बैहर विधानसभा – 95.51%

कुल मतदाता: 2,37,371
डिजिटलाइज: 2,26,841

वारासिवनी विधानसभा – 95.52%

कुल मतदाता: 2,07,152
डिजिटलाइज: 1,97,880

परसवाड़ा विधानसभा – 94.76%

कुल मतदाता: 2,29,048
डिजिटलाइज: 2,17,042

कटंगी विधानसभा – 94.39%

कुल मतदाता: 2,05,828
डिजिटलाइज: 1,94,280

लांजी विधानसभा – 95.58%

कुल मतदाता: 2,52,714
डिजिटलाइज: 2,41,556

बालाघाट विधानसभा – 90.66%

कुल मतदाता: 2,38,199
डिजिटलाइज: 2,15,949


जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि आगामी निर्धारित समय सीमा के भीतर 100 प्रतिशत गणना पत्रकों का डिजिटलाइजेशन पूरा किया जाए। निरंतर निरीक्षण, फील्ड विज़िट और समीक्षा बैठकों के चलते यह अभियान जिले में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने