अधूरा कार्य करने वाले ठेकेदारों की एफडी राजसात करने की सख्त चेतावनी
जिले में प्रगतिरत नलजल योजनाओं की प्रगति को लेकर 18 फरवरी को कलेक्टर मृणाल मीना ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जल निगम के अधिकारियों तथा ठेकेदारों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री बीएल उइके, सभी सहायक यंत्री, जल निगम के अधिकारी एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पूर्ण हो चुकी नलजल योजनाओं में शत-प्रतिशत एफएचटीसी (फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन) 15 मार्च तक अनिवार्य रूप से प्रदान किए जाएं।
प्रदेश में चौथे स्थान पर बालाघाट
समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 99.24 प्रतिशत नल कनेक्शन देने की उपलब्धि हासिल की जा चुकी है। इस उपलब्धि के साथ बालाघाट जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
-
897 नलजल योजनाओं का कार्य पूर्ण
-
655 योजनाएं ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित
-
1041 नल कनेक्शन अभी शेष
कलेक्टर ने 1041 शेष कनेक्शनों को 15 मार्च तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
12 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव
नलजल योजना का शेष कार्य पूर्ण नहीं करने पर 12 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव मुख्य अभियंता को भेजा गया है।
कलेक्टर ने अधूरा कार्य और समीक्षा बैठकों में अनुपस्थिति पर सख्ती दिखाते हुए निम्न ठेकेदारों की एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) राजसात करने के निर्देश दिए—
-
एव्ही कंस्ट्रक्शन्स रीवा
-
मिश्रा कंस्ट्रक्शन रीवा
-
मुकेश मानेश्वर बालाघाट
इन ठेकेदारों द्वारा पिछले 4-6 माह से कार्य में उदासीनता बरती जा रही थी। अपर कलेक्टर श्री बर्मन को संबंधित ठेकेदारों की एफडी बैंक से कैश कराकर राजसात करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
अन्य ठेकेदारों को अंतिम चेतावनी
बैठक में निम्न ठेकेदारों को 15 मार्च तक एफएचटीसी कनेक्शन पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए—
-
परिहार एसोसिएट्स रीवा
-
वीणा इंटरप्राइजेस बैहर
-
तारा मशीनरी दाहिया
-
आशीष जायसवाल
-
नीरज ट्रेडिंग नागपुर
-
हर्ष कंस्ट्रक्शन
-
वंदना इंटरप्राइजेस
-
गणेश कार्पोरेशन अलीराजपुर
-
अक्षत इंफ्रास्ट्रक्चर परसवाड़ा
-
माही कंस्ट्रक्शन
-
रमेश इंजीनियरिंग शहडोल
-
एपी कंस्ट्रक्शन मुरैना
कलेक्टर ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो संबंधित ठेकेदारों की मशीनरी जब्त कर थाने में खड़ी करा दी जाएगी।
भटेरा योजना में खराब पानी की शिकायत पर सख्ती
बैठक में जल निगम की भटेरा नलजल योजना में खराब पानी दिए जाने की शिकायत का भी उल्लेख किया गया। कलेक्टर ने जल निगम अधिकारियों को पानी की गुणवत्ता की टेस्टिंग कराने तथा विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
--------------------------------------------------------------
समीक्षा बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधूरे कार्य, लापरवाही और गुणवत्ता में कमी पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
15 मार्च की समय-सीमा को लक्ष्य बनाकर जिला प्रशासन ने नलजल योजनाओं को शत-प्रतिशत पूर्ण करने की दिशा में सख्त कदम उठाए हैं।
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें