Top News

जिला आयुष अधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य केंद्रों का किया निरीक्षण

 जिला आयुष अधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य केंद्रों का किया निरीक्षण

     कलेक्टर श्री मृणाल मीणा के निर्देशानुसार जिला आयुष अधिकारी डॉ. मिलिंद चौधरी द्वारा आयुष विभाग अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य केंद्र लिंगा, आयुष्मान आरोग्य केंद्र नंदोरा तथा होम्योपैथी औषधालय लांजी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी संचालन, आयुष जन आरोग्य कार्यक्रम, असंचारी रोग सर्वे, लाभान्वित रोगियों की संख्या, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं संधारित अभिलेखों का विस्तार से अवलोकन किया गया।

       निरीक्षण के दौरान जिला आयुष अधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य केंद्र लिंगा में प्रचलित नवीन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य केंद्र (आयुष) में जियो-टैग आधारित उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश जारी किए गए हैं तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि आमजन को आयुष चिकित्सा सेवाएं नियमित एवं सुचारु रूप से उपलब्ध हो सकें।

       उल्लेखनीय है कि जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य केंद्रों (आयुष) के माध्यम से आमजन को आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी पद्धति की चिकित्सा सेवाएं निरंतर प्रदान की जा रही हैं। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयुष्मान आरोग्य केंद्रों में नियमित रूप से योगाभ्यास सत्रों का आयोजन भी किया जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने