Top News

देवरबेली के धान खरीदी केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

  देवरबेली के धान खरीदी केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

     बालाघाट जिले के कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने 20 दिसंबर को लांजी तहसील अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्राम देवरबेली स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र में की जा रही खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धान की बोरियों की किसानों की उपस्थिति में तौल करवाई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि निर्धारित मात्रा से अधिक धान का तौल नहीं किया जा रहा है।

     कलेक्टर श्री मीना ने केंद्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था का अवलोकन किया तथा धान खरीदी के लिए पंजीयन कराने वाले किसानों, स्लॉट बुकिंग की स्थिति, अब तक खरीदी गई धान की मात्रा एवं परिवहन की गई धान की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि केवल निर्धारित गुणवत्ता (एक्यू क्वालिटी) की धान ही खरीदी जाए तथा किसानों को उनके भुगतान की प्रक्रिया शीघ्रता से पूर्ण कराई जाए।

      निरीक्षण के दौरान लांजी के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री कमल सिंहसार भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता न हो और किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Post a Comment

और नया पुराने