कटंगी में पेयजल गुणवत्ता जांच हेतु पानी के सैंपल पीएचई विभाग को सौंपे गए
आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद कटंगी द्वारा पेयजल की गुणवत्ता जांच की कार्रवाई की गई। इसके तहत नगर पालिका परिषद कटंगी के वार्ड क्रमांक 10 मुंडीवाड़ा पंप हाउस, वार्ड नंबर 06 पटवारी मोहल्ला एवं वार्ड क्रमांक 04 अस्पताल पंप हाउस से पानी के सैंपल लिए गए।
यह सैंपल पीएचई विभाग के कर्मचारी श्री अशोक कुमार मार्को की उपस्थिति में नगर परिषद कटंगी के उपयंत्री श्री राजेश चौकसे, जलप्रपात शाखा प्रभारी श्री सुनील कुमार मरकाम, अन्य कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों के समक्ष पीएचई विभाग को जांच हेतु सौंपे गए।
नगर पालिका परिषद द्वारा बताया गया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर परिषद द्वारा सतत निगरानी एवं आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें