![]() |
| कार्यपालन अभियंता श्री रवि कुम्हरे |
अधिक्षण अभियंता श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन एवं कार्यपालन अभियंता श्री रवि कुम्हरे के नेतृत्व में करंजा वितरण केंद्र स्थित पावर हाउस में 10 MVA का नया पावर ट्रांसफार्मर लगाया गया है। साथ ही विभागीय वर्क प्लान स्कीम के अंतर्गत पूर्व में 5 MVA क्षमता वाले PTR को बढ़ाकर 10 MVA किया गया है, जिससे अब करंजा सबस्टेशन की कुल पावर क्षमता 15 MVA हो गई है।
इस क्षमता वृद्धि से करंजा एवं आसपास के लगभग 35 ग्रामों में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। उल्लेखनीय है कि रबी सीजन में कृषि पंपों का लोड बढ़ जाने के कारण इस क्षेत्र में आए दिन वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी। अब किसानों को पंपों में पर्याप्त वोल्टेज मिलेगा, वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को भी बिजली आपूर्ति में सुधार देखने को मिलेगा।
इसी प्रकार डोंगरगांव सबस्टेशन में 5 MVA का नया PTR स्थापित कर क्षमता वृद्धि की गई है। इससे डोंगरगांव, लांजी एवं आसपास के नक्सल प्रभावित ग्राम, वन ग्राम सहित लगभग 25 से 30 ग्रामों में वोल्टेज एवं बिजली आपूर्ति की समस्या दूर होगी।
करंजा एवं डोंगरगांव के 33/11 केवी सबस्टेशनों से कुल 24 MVA पावर क्षमता के साथ 11 नंबर 11 केवी फीडर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
ग्रामीणों ने अधिक्षण अभियंता श्री अमित कुमार एवं कार्यपालन अभियंता श्री रवि कुम्हरे के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्य से क्षेत्र में बिजली की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

एक टिप्पणी भेजें